लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2020: आज दुर्गासप्तशती का पाठ है शुभ फलदायी, पंचांग पढ़ करें दिन की शुरुआत

Updated Oct 17, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 17 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है और साथ ही नवरात्रि का पहला दिवस भी है। पढ़ें आज का पंचांग...।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 17 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के साथ नवरात्रि की शुरुआत
  • दुर्गासप्तशती का पाठ है बहुत ही पुण्यदायी
  • पूजा कर पढ़ें पंचांग, होता है दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान

Aaj Ka Panchang 17 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज नवरात्र का प्रथम दिवस है। आज से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। माता दुर्गा के भक्त 09 दिन व्रत करते हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।आज सूर्य की तुला संक्रांति भी है। आज सूर्य तुला राशि में  जाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज से 09 दिन तक श्री रामचरितमानस का सम्पूर्ण पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

आज का पंचांग 17 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 17 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि प्रतिपदा09:10pm तक फिर द्वितीया
दिवस शनिवार
नक्षत्र चित्रा
करण किशतुधन
सूर्योदय 06:25 am
सूर्यास्त 05:49 pm
सूर्य राशि कन्या 07:22am तक फिर तुला
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत अभिजीत-11:45am से12:45pm तक
विजय मुहूर्त 02:07 pm से 03: 01pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:59pm से 06:27pm तक
   

आज प्रातः 09 बजे से 10:30 बजे  तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल