लाइव टीवी

आज का पंचांग, 21 अगस्त 2021: देखिए शनिवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

Updated Aug 21, 2021 | 05:49 IST

21th August 2021: जानिए 21 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
21 अगस्त पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त? 
मुख्य बातें
  • जातक इस दिन भगवान विष्णु तथा भगवान हनुमान की पूजा करें।
  • उड़द दाल के दान से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • शनिवार के दिन बजरंगबाण का पाठ करना शुभ है।

21th August 2021 Panchang: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है फिर रात 07:01 के बाद पूर्णिमा है। आज श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।‌ विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 21 अगस्त 2021
दिवस शनिवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 07:01pm तक फिर पूर्णिमा 
सूर्योदय 05:53 am
सूर्यास्त 06:55 pm
नक्षत्र श्रवण 08:19am तक फिर धनिष्ठा   
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मकर
करण गरज 07:53am तक फिर वणिज
योग सौभाग्य 12:55pm तक फिर शोभना
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:48pm से 03:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07 pm से 07:26 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल के दौरान शुभ कार्य या मंगल कार्य नहीं करने चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल