लाइव टीवी

आज का पंचांग, 22 दिसंबर 2020: आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा पाठ करें, जानें आज का शुभ मुहूर्त

Updated Dec 22, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग, 22 दिसंबर 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।

Loading ...
22 दिसंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें।

Aaj Ka Panchang 22 December 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार है।आज मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा मीन राशि में है। मीन का स्वामीग्रह गुरु है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 22 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 22 दिसम्बर 2020
तिथि अष्टमी06:15pm तक फिर नवमी 
दिवस मंगलवार
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
करण बव
योग व्यतिपात
सूर्योदय 07:09am
सूर्यास्त 05:29pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मीन 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:40pm तक
विजय मुहूर्त  01:51pm से 02:38pm तक
गोधुली मुहूर्त  05:13pm से 05:42pm तक

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल