लाइव टीवी

Panchang आज का पंचांग 16 May: जानें कैसा होगा आज जन्मे बच्चों का भविष्य, पढ़ें शनिवार का पंचांग

Updated May 16, 2020 | 10:12 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 16 May 2020

Today Panchang 16 May 2020: आज 16 मई है। विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ माह  कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। दिन में 10 बजकर 23 मिनट के बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा कुम्भ राशि में हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे ज्यादातर शनि व शुक्र से प्रभावित होंगे। वे बहुत मेहनती व प्रखर दिमाग के होंगे। वे तार्किकता से भरे होंगे। कुम्भ का चन्द्रमा उनको कलाकार बनाएगा। चन्द्रमा जब भी कुंभ राशि में होता है ऐसा बालक संगीत की दुनिया का राजकुमार होता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा में भी जा सकते हैं। वे बहुत सफल न्यायिक अधिकारी भी बन सकते हैं। ऐसे जातक बड़ों के सेवक होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन उनको उदर रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-

आज भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें। बजरंगबाण का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। तिल का दान करें। छोटी बातों में विवाद न करें।  

यहां पढ़ें 16 मई का पंचांग

  • दिनांक-16 मई 2020
  • दिन- शनिवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि-नवमी 10:23 am तक फिर दशमी
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र-शतभिषा
  • करण-गरज
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- कुम्भ
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:50 am से 12:45pm
  • 2-विजय मुहूर्त-02:35pm से 03:29 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:51 pm से 07:15 pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल