लाइव टीवी

आज का पंचांग, 22 जनवरी 2021: भगवान शिव की उपासना के साथ करें मां दुर्गा की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 22, 2021 | 05:40 IST

आज का पंचांग 22 जनवरी 2021: आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 22 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • पंचांग से मिलता है दिन के सभी ग्रह नक्षत्रों और दशाओं का ज्ञान
  • पंचांग से जानिए कब हैं शुभ मुहूर्त, कितने बजे से शुरू होगा राहुकाल
  • रामचरित मानस के साथ दुर्गासप्तशती का पाठ है मंगलदायी

Aaj Ka Panchang 22 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज भरणी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में शिव जी की विधिवत पूजा करें व श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष मेंं है। मंगल से संबंधित द्रव्यों का दान करें।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज का पंचांग 22 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 22 जनवरी 2021
तिथि नवमी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र भरणी
करण कौलव
सूर्योदय 07:18 am
सूर्यास्त 05:47 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:09 am से12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:17pm से 02:59pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:37pm से 05:59pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल