लाइव टीवी

आज का पंचांग, 22 अक्टूबर 2020: आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के 108 पाठ का अनन्त है फल, व्रत रखें और दान पुण्य करें

Updated Oct 22, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा धनु राशि में है।धनु का स्वामी भी चन्द्रमा है। कितना पुनीत अवसर है कि जब  गुरुवार है व चन्द्रमा गुरु की राशि में है।नवरात्र का पावन समय चल रहा है...

Loading ...
aaj ka panchang 22 october 2020 today
मुख्य बातें
  • 07:40am के बाद सप्तमी लग जायेगी।
  • आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के 108 पाठ का अनन्त फल है।
  • आज व्रत रखें व दान पुण्य करें।

Aaj Ka Panchang 22 October 2020:  आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष  नवरात्र की खष्ठी तिथि है। 07:40am के बाद सप्तमी लग जायेगी। आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के 108 पाठ का अनन्त फल है।आज व्रत रखें व दान पुण्य करें।आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा धनु राशि में है।धनु का स्वामी भी चन्द्रमा है। कितना पुनीत अवसर है कि जब  गुरुवार है व चन्द्रमा गुरु की राशि में है।नवरात्र का पावन समय चल रहा है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 22 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि खष्ठी07:40am तक फिर सप्तमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
करण तैतिल
सूर्योदय 06:25 am
सूर्यास्त 05:46pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त-   अभिजीत-11:44am से12:30pm तक
विजय मुहूर्त  02:01 pm से 02: 41pm तक
गोधुली मुहूर्त  05:39pm से 06:01pm तक
राहुकाल दोपहर 01:30 से 03 बजे तक

आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज तंत्र में माता काली जी की पूजा का भी अनन्त फल है।अन्न का दान करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल