लाइव टीवी

Panchang 24 May: आज गलती से भी ना करें ये काम, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त

Updated May 24, 2020 | 06:06 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 24 May 2020

Today Panchang 24 May 2020: आज 24 मई है। हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। सायंकाल 05 बजकर 35 मिनट के बाद मिथुन राशि में आ जाएगा। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।  मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ मुहूर्त में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज  जन्म लेने वाले बच्चे कई प्रतिभाओं के धनी होंगे। सायंकाल 07 बजकर 35 मिनट के पूर्व जन्म लेने वाले बच्चे चन्द्रमा के वृष राशि में होने के कारण वित्तीय प्रबंधन में जा सकते हैं। 07:35 pm के बाद जन्म लेने वाले बच्चे चन्द्रमा बुध प्रधान राशि मिथुन में होने के कारण वाणी के धनी होंगे व विधि तथा पत्रकारिता के फील्ड में जा सकते हैं। वे बुद्धिमत्ता से भरे होंगे। गुरु का प्रभाव उनको आध्यात्मिक बनाएगा। ऐसे बच्चे बड़े होकर मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे बालक सूर्य व शुक्र के वृष में होने के कारण सफल कॉर्पोरेट लॉयर भी बन सकते हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन  उनको नेत्र के रोगों  से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से अन्न का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-

आज भगवान  सूर्य की उपासना करें। गायत्री मंत्र का जप करें। प्रातःकाल श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं का दान करें। सुन्दरकाण्ड पढ़ें। आज स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें।

यहां पढ़ें 24 मई का पंचांग

  • दिनांक- 24 मई 2020
  • दिन- रविवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- द्वितीया
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र- मृगशिरा
  • करण- बालव 
  • सूर्य राशि- वृष
  • चन्द्र राशि- वृष 05:35pm तक फिर मिथुन

शुभ मुहूर्त-

1 अभिजीत-11:51 am से 12:46pm
2- विजय मुहूर्त-02:38 pm से 03:29 pm
3- गोधूलि मुहूर्त-06:57 pm से 07:22 pm

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल