- उड़द व तिल दान का बहुत महत्व है।
- रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें।
- भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
24 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी तथा पुनर्वसु नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें। आज हनुमान जी की पूजा करें।उड़द व तिल दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है।आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 24 नवंबर 2021 (Today Panchang)
| दिनांक | 24 नवंबर 2021 |
| दिवस | बुधवार |
| माह | मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष |
| तिथि | पञ्चमी |
| सूर्योदय | 06:56am |
| सूर्यास्त | 05:19pm |
| नक्षत्र | पुनर्वसु |
| सूर्य राशि | वृश्चिक |
| चन्द्र राशि | मिथुन10am तक फिर कर्क |
| करण | कौलव |
| योग | शुभ |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | नहीं है। |
| विजय मुहूर्त | 02:45pm से 03:38pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 07:05pm से 07:29pm तक |
आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।