लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 फरवरी 2021: कब हैं आज के शुभ मुहूर्त और कब से पड़ेगा राहुकाल, पढ़िए आज का पंचांग

Updated Feb 26, 2021 | 05:55 IST

आज का पंचांग 26 फरवरी 2021: भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग।

Loading ...
aaj ka panchang 26 february 2021
मुख्य बातें
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ शिव आराधना से मिलेगा पुण्यफल।
  • सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमान चालीसा का करें पाठ।
  • जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 26 February 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 26 फरवरी 2021
दिवस शुक्रवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी03:50pm तक फिर पूर्णिमा
सूर्योदय 06:54am
सूर्यास्त 06:16pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कर्क12:37pm तक फिर सिंह
करण वणिज
योग अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:13pm से12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:28pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:05pm से 06:32pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल