लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 26 फरवरी, 2021: 26 का संयुक्त अंक बहुत जल्द देता है सफलता, जानें आज का अंकफल

Updated Feb 26, 2021 | 06:01 IST

Ank rashifal, Today Numerology 26 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार जन्म वाला दिन ही होता है आपका जन्मांक। यह 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
ank jyotish rashifal 26 february 2021
मुख्य बातें
  • अंक 02 चन्द्रमा और 06 है शुक्र का प्रतीक।
  • यह अंक जॉब व व्यवसाय के लिए है बहुत ही शुभ।
  • एकल अंक 08 जैसा करेगा व्यवहार, जो है शनि से प्रभावित।

अंक राशिफल 26 फरवरी: आज 26 फरवरी 2021 है। 26 का संयुक्त बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का प्रतीक है। यह अंक जॉब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह अंक 08 यानी शनि से प्रभावित है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज 26-02-2021 का भाग्यांक 06 है।अंक 06 का स्वामी शुक्र है। अंक 03 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 26 फरवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01- आज का शुभ अंक-- 03 व 09
 आर्थिक स्थिति व जॉब - जॉब की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अंक 06 व 08 हेल्पफुल हैं। व्यवसाय में शुक्र का सपोर्ट है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक-01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में नामांक 06 के व्यक्ति से सफलता है। जॉब में जन्मांक 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक-01 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्यांक 06 के सहयोग से जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में शनि व शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक04- आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में शुक्र व शनि के शुभ प्रभाव के कारण आशान्वित रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन की संभावना है।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today:जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्म अंक 02 व अंक 09 के उच्चाधिकारियों से सफलता मिलेगी। जॉब में रुके धन की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक06- आज का शुभ अंक-04 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब व व्यवसाय में अंक 06 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-हरा 

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक-03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 05 व 09 जन्मांक के व्यक्ति से उन्नति है। व्यवसाय में बुध व शनि के सहयोग से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक08- आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जॉब में किसी नए उद्देश्य की प्राप्ति है। व्यवसाय में नए चैलेंज को स्वीकार करें।
स्वास्थ्य सुख- स्किन रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक09- आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में अंक 06 के सहयोग से प्रगति की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल