लाइव टीवी

आज का पंचांग, 27 अप्रैल 2021: सुंदरकांड के पाठ के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Apr 27, 2021 | 05:40 IST

आज का पंचांग 27 अप्रैल 2021: अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। पढ़िए 27 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल।

Loading ...
Aaj ka panchang 27 April 2021, आज का पंचांग 27 अप्रैल
मुख्य बातें
  • आज है चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा।
  • इस अवसर पर होती हैं कई तांत्रिक पूजाएं।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।

Aaj Ka Panchang 27 April 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की पूजा करें व सुंदरकांड का पाठ करें। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 अप्रैल 2021
दिवस मंगलवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष 
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 05:48 am
सूर्यास्त 06:49 pm
नक्षत्र

स्वाती

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि तुला
करण बव
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:53 pm से12:46 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:21 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:37 pm से 06:49 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल