लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 27 अप्रैल, 2021: 27 के संयुक्त अंक में 02 चन्द्रमा व 07 केतु से सम्बद्ध, जानिए अंकफल

Updated Apr 27, 2021 | 06:00 IST

27 अप्रैल 2021 का अंकफल: अंक शास्त्र में जन्म का दिन ही जन्मांक की तरह कार्य करता है। यहां अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रहेगा आज दिन।

Loading ...
Ank Rashifal 27 April, 27 अप्रैल का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 27 का संयुक्त अंक
  • यह एकल अंक 9 की तरह करेगा कार्य।
  • 09 का स्वामी मंगल है और आज का भाग्यांक भी 9 है।

27 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 27 अप्रैल 2021 है। 27 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी मंगल है। 27-04-2021 का भाग्यांक भी 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल, सूर्य ,गुरु व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।

अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। भाग्यांक 09  आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक- 01
शुभ अंक- 03
जाँब व व्यवसाय- सूर्य व मंगल का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 01 व 03 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में जन्मांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जाँब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जाँब व व्यवसाय- इस अंक व भाग्यस्वामी मंगल व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 03 तथा 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल