लाइव टीवी

Panchang Today, 28 सितंबर 2021 पंचांग: सुबह 11:58 बजे शुरू होगा अभिजीत मुहूर्त, जानिए कब है राहुकाल?

Updated Sep 27, 2021 | 21:41 IST

28th September 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 28 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
28 सितंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ करें राधा जी की पूजा।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • सुबह 07:15 के बाद चन्द्रमा मिथुन में आएंगे।

28 September 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज सप्तमी का श्राद्ध है। भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ राधा जी की पूजा भी करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा वृष में है। 07:15 am के बाद चन्द्रमा मिथुन में आएंगे।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 सितंबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 28 सितंबर 2021
दिवस मंगलवार
माह आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 06:16 am
सूर्यास्त 06:07 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृष 07:15 am तक फिर मिथुन
करण बव 16:17 pm तक फिर बालव
योग व्यतीपात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल ​दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल