लाइव टीवी

आज का पंचांग, 29 दिसंबर 2020: आज हनुमान जी की विधिवत पूजा और करें सुंदरकांड का पाठ, जानें शुभ मुहूर्त

Updated Dec 29, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 29 दिसंबर 2020: आज गणेश जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज मंगलवार है।आज  दान का बहुत महत्व है। पढ़ें पंचांग...

Loading ...
aaj ka panchang 29 December 2020
मुख्य बातें
  • आज गो माता को गुड़ खिलाने का अनन्त पुण्य।
  • आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है क्योंकिआज चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • मिथुन का स्वामी बुध है।

Aaj Ka Panchang 29 December 2020:  आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज गणेश जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज मंगलवार है।आज  दान का बहुत महत्व है। आज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुंदरकांड का पाठ करें। आज गो माता को गुड़ खिलाने का अनन्त पुण्य आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है क्योंकिआज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। मिथुन का स्वामी बुध है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 29 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 29 दिसंबर
तिथि चतुर्दशी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र मृगशिरा
योग  शुभा
माह मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष 
करण वणिज
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05: 34 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:04pm से 12:45pm
विजय मुहूर्त  02:04pm से 02:49pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:25pm से 05:49pm तक 

आज राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल