लाइव टीवी

आज का पंचांग, 29 जून 2021: भगवान कृष्ण के साथ आज करें लक्ष्मीजी की पूजा, मंगल के बीज मंत्र के जप का है दिवस

Updated Jun 28, 2021 | 12:53 IST

Aaj ka Panchnag, 29 June 2021: पंचांग से मिलेगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। आज मंगल केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। जानिए 29 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 29 जून, aaj ka panchang 29th June 2021
मुख्य बातें
  • आज शतभिषा नक्षत्र है।
  • आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।
  • आज हनुमान की विधिवत पूजा करें।

29 जून 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है।आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।

आज हनुमान की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार है।आज मंगल केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 29 जून 2021
दिवस मंगलवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 05:29am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कुम्भ
करण तैतिल01:23pm तक फिर गर
योग प्रीति12:22pm तक फिर आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से12:51pm तक
विजय मुहूर्त 02:39pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07pm से 07:28pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल