लाइव टीवी

Panchang Today, 2 अक्टूबर 2021 पंचांग: शनिवार के शुभ मुहूर्त और नक्षत्र, जानिए कब है राहुकाल?

Updated Oct 01, 2021 | 14:53 IST

2nd October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 2 अक्टूबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
2 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • कृष्ण पक्ष की एकादशी तथा आश्लेषा नक्षत्र।
  • सुबह 11:58 बजे से शुरू होगा अभिजीत मुहूर्त।
  • यहां जानिए अन्य मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

2nd October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तथा आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार व श्राद्ध की एकादशी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 2 अक्टूबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 2 अक्टूबर 2021
दिवस शनिवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:19 am
सूर्यास्त 06:01 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कर्क
करण बव
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल