लाइव टीवी

आज का पंचांग,30 जून 2021: आज रखें गणेश जी का व्रत, बुध व शुक्र के बीज मंत्र का करें जाप

Updated Jun 29, 2021 | 12:50 IST

Aaj ka Panchnag, 30 June 2021: पंचांग से मिलेगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। गणेश जी का व्रत रहें व मोदक अर्पित करें। जानिए 30 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 30 जून, aaj ka panchang 30th June 2021
मुख्य बातें
  • आज उड़द दान का बहुत महत्व है।
  • आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • आज बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

30 जून 2021 का पंचांग:  आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गणेश जी का व्रत रहें व उनको दूर्वा व मोदक अर्पित करें।

आज उड़द दान का बहुत महत्व है।आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है। आज बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा कुम्भ में है।
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 30 जून 2021
दिवस बुधवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 05:29am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कुम्भ 07:45pm तक फिर मीन
करण वणिज09:19pm तक फिर विष्टि
योग आयुष्मान11:15am तक फिर सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:06pm से 07:32pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल