लाइव टीवी

आज का पंचांग, 4 मई 2021: वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन करें ये पूजाएं, जानिए आज के मुहूर्त

Updated May 04, 2021 | 06:13 IST

4 मई 2021 का पचांग: पंचांग से दिन भर की ग्रह स्थितियों के साथ शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलता है। जानिए 4 मई 2021 का पंचांग।

Loading ...
Aaj ka panchang 4 May 2021
मुख्य बातें
  • 4 मई को है वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी।
  • इस दिन की जाती हैं कई धार्मिक पूजाएं और अनुष्ठान।
  • आज बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य है।

4 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। इस अवसर पर कई धार्मिक पूजाएं की जाती हैं।आज श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 4 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 04 मई 2021
दिवस मंगलवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि अष्टमी 01:09 pm तक फिर नवमी
सूर्योदय 05:41 am
सूर्यास्त 06:55 pm
नक्षत्र

श्रवण

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मकर 08:45 pm तक फिर कुम्भ
करण कौलव
योग

शुक्ल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:53 am से 12:45 pm तक 
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:23 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:39 pm से 07:05 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 3 बजे से 04.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल