लाइव टीवी

आज का पंचांग,9 जून 2021: कृतिका नक्षत्र में करें विष्णु जी और हनुमानजी की पूजा, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Updated Jun 09, 2021 | 06:36 IST

Aaj ka Panchnag, 09 June 2021: पंचांग से मिलेगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 9 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 9 जून, aaj ka panchang 9th June 2021
मुख्य बातें
  • आज कृतिका नक्षत्र है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

9 जून 2021 का पंचांग:  आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज कृतिका नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व है।आज  विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 9 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 जून 2021
दिवस बुधवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 05:27 am
सूर्यास्त 07:14 pm
नक्षत्र

कृतिका

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि  वृष
करण शकुनि
योग

सुकर्मा

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:39pm से 03:31pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल