लाइव टीवी

शिवपुराण के अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर होगा मृत्यु का भय और नहीं होंगी बीमारियां

Updated Aug 11, 2019 | 14:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शिव पुराण में शिव-महिमा का विस्तार से वर्णन है। 'शिव पुराण' में शिव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके रहन-सहन, विवाह और उनके पुत्रों की उत्पत्ति के विषय में विशेष रूप से वर्णन है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Shiva purana

नई दिल्‍ली। Shiva purana: सावन के महीने में भक्‍तजन शिव जी को प्रसन्‍न करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। इस महीने पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से भगवान शंकर भक्‍तों की हर मुराद पूरी कर देते हैं। शिव पुराण के अनुसार शिव जी को त्याग, तपस्या, वात्सल्य तथा करुणा की मूर्ति बताया गया है। शिव जी को प्रसन्‍न करना बेहद आसान है। 

इसलिये शिवपुराण के अनुसार ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जिसको दान करने से मनुष्‍य की हर मनोकामना पूर्ण होती है। दान देना न सिर्फ धर्म के लिहाज से बल्‍कि खुद के जीवन से तमाम तरह की कठिनाइयों को दूर करने के लिये भी किया जाना चाहिये। यही नहीं, दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है। शिवपुराण के अनुसार अलग अलग समस्‍याओं को दूर करने के लिये अलग अलग चीजों का दान देना करना चाहिये। गलत चीजों का दान करने से जीवन में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। यहां जानें शिव को प्रसन्‍न करने के लिये और जीवन से दुख दूर करने के लिये किन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। 

शिवपुराण के अनुसार करें इन चीजों का दान, दुख और बीमारियों से मिलेगा छुटकारा 

नमक 
घर की सुख-समृद्धि और बुरा समय दूर करने के लिये नमक का दान करें। 

तिल 
आत्मविश्वास बढ़ाने और मुसीबतों का सामना करने के लिये तिल का दान करें। इससे मृत्यु का डर भी दूर होता है। 

घी
वे लोग जो बार बार बीमार पड़ते हैं या फिर शारीरिक कमजोरियों से पीड़ित हैं, उन्‍हें घी का दान करना चाहिये। 

कपड़े
शिवपुराण के अनुसार नए या पुराने कपडों का दान करने से आपकी उम्र बढ़ती है और आप निरोगी रहते हैं।

अनाज
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी अन्‍य यानि की खाने की कमी न रहे तो अनाज का दान करें। 

गुड़ 
गुड़ का दान करने से हमें शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है।

क्‍या है शिव पुराण
शिव पुराण में शिव-महिमा का विस्तार से वर्णन है। 'शिव पुराण' में शिव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके रहन-सहन, विवाह और उनके पुत्रों की उत्पत्ति के विषय में विशेष रूप से वर्णन है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल