लाइव टीवी

Vastu Tips for Home: घर में लगाएं 7 सफेद घोड़ों की तस्‍वीर, वास्‍तु शास्‍त्र में बताया गया है ये महत्‍व

Vastu Tips for home seven white horses photo picture benefit bring fortune peace money
Updated May 27, 2020 | 13:50 IST

Vaastu Shaastra : वास्तु शास्त्र में केवल दिशाओं का बहुत महत्व नहीं है, बल्कि तस्वीरों का भी विशेष महत्व है। कुछ खास तस्वीरें वास्तु दोष निवारण मानी गई हैं।

Loading ...
Vastu Tips for home seven white horses photo picture benefit bring fortune peace money Vastu Tips for home seven white horses photo picture benefit bring fortune peace money
Vastu Tips in hindi: जानें 7 सफेद घोड़ों की तस्‍वीर का महत्‍व (Pic: Pinterest)
मुख्य बातें
  • कई तरह के वास्तु दोष से बचाता है सात घोड़ों की तस्वीर
  • धन हानि से बचने के लिए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए
  • वास्तु में सात अंक का महत्व बहुत अधिक माना गया है

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर या प्रतिष्ठान न हो तो इसके दोष का भागी हर किसी को बनना पड़ता है। जिस घर में वास्तुदोष होता है वहां न तो खुशहाली होती है, न तरक्की न स्वास्थ्य। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जब भी कोई घर आप लें तो उसका वास्तु जरूर जांच लें। यदि जिस घर में हैं वह वास्तु शापित है तो उसके उपाय करें। यह जरूरी नहीं कि वास्तु दोष निवारण के लिए तोड़ फोड़ की जाए बल्कि सामान के हेर-फेर और आइना या तस्वीरों को लगा कर भी दोष से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में सात सफेद घोड़ों की तस्वीर का बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि ये तस्वीर कई तरह के वास्तुदोष का निवारण करती हैं।

Importance of Seven White Horses Photo / 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर के 5 बड़े महत्व

 1. घर में यदि शांति न हो या मनहूसियत छाई रहती हो तो आपको अपने बैठक में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। ये तस्वीर वास्तु में बहुत मायने रखती है।

2. आप जिस जगह काम करते हैं वहां अपने विकास और तरक्की के लिए घोड़े की तस्वीर लगाएं। यदि आपक घर से काम करते हैं तो लिए दौड़ते हुए सफेद घोड़े पूर्व दिशा में लगाएं, लेकिन यदि कार्यालय जाते हैं तो कार्यालय में इसे दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं।

3. यदि आर्थिक तंगी रहती है या धन हानि हो रही हो तो भागते हुए घोड़ों को घर में कही भी लगा सकते हैं, लेकिन उस पर बार-बार नजर पड़ती रहे। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि के साथ ही लक्ष्मी का स्थायी निवास होगा।

4. यदि घर में नकारात्मक उर्जा बहुत हो तो आपको सफेद घोडें की तस्वीर अपने लिविंग रूप में लगानी चाहिए। इससे नकारात्मता दूर होगी।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े गति, सफलता और ताकत के प्रतीक होते हैं। जिस घर में इनकी तस्वीर लगाई जाती है वहां सुख-शांति और तरक्की आती है।

वास्तु में सात अंक बहुत शुभ माना गया है

वास्तु में सात अंक बहुत शुभ माना गया है। सात संख्या सप्त ऋषि, इंद्र धनुष के सात रंग, सात फेरे आदि कई बातों से संबंधित हैं। इसी तरह ये सात घोड़े भी शुभता का प्रतीक हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल