लाइव टीवी

Mata Santoshi Special Bhajan: शुक्रवार के दिन करें माता संतोषी का व्रत, मिलती है दुख-संकटों से मुक्ति

Updated Mar 05, 2020 | 17:33 IST |

Shukrvar Vrat Bhajan: माता संतोषी घर में संतोष यानि शांति लेकर आती हैं। उनका व्रत करने से दुख और संकटों से मुक्ति मिलती है। मां का भजन इस वीडियो में सुन सकते हैं।

Loading ...

शुक्रवार के दिन माता संतोषी का व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह का हर दिन देवी-देवताओं को समर्पित किया जाता है। विशेष दिन देवी-देवता का पूजन करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं शुक्रवार के दिन संतोषी माता के साथ वैभव लक्ष्मी का व्रत भी किया जाता है। लक्ष्मी का व्रत करने वाले को धन का संकट नहीं आता है। वही संतोषी माता का व्रत करने वाले को दुख और संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन प्रातः उठकर स्नान करने के बाद माता संतोषी का पूजन किया जाता है। पूजा के पश्चात माता का भजन कीर्तन करना लाभदायक होता है। यदि माता का भजन याद नहीं हो तो इस वीडियो को सुनकर माता का नाम लेना लाभदायक हो सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल