लाइव टीवी

Ravivar Special Vrat Vidhi Video: रविवार के दिन व्रत रखने से होंगी सभी इच्छाएं पूरी, देखें सही विधि

Updated Jun 27, 2020 | 23:50 IST |

Ravivar Special Vrat Vidhi Video: रविवार का व्रत सूर्यदेव के लिए रखा जाता है, इस दिन आपकी सारी इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं। इस वीडियो के जरिए आप रविवार की व्रत विधि जान सकते हैं।

Loading ...

Ravivar Special Vrat Vidhi Video: रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है, इस दिन पूजा करने से आपको मनचाहा फल मिलता है। अगर किसी का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो रविवार का व्रत काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन घर में खीर बनानी चाहिए और दान करना चाहिए। रविवार के दिन सूर्यदेव की व्रत कथा पढ़नी चाहिए और सूरज को भी जल अर्पत करना चाहिए। सूर्यदेव की कृपा से आपके सारे बिगड़े हुए काम बनते चले जाते हैं और घर में शांति भी आती है।ध्यान रहे, पूजा के आखिर में आप भगवान से प्रार्थना करें कि आपकी भूल-चूक माफ कर दें। रविवार व्रत की विधि जानने के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल