लाइव टीवी

Dhanteras Shopping: धनतेरस के दिन न खरीदें ये चीजें, वरना आते-आते रुक जाएगी लक्ष्‍मी की कृपा 

Updated Oct 21, 2019 | 12:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Things not to buy on Dhanteras day: धनतेरस का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कई चीजों की खरीदारी होती है मगर कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्‍हें खरीदने से बचना चाहिये।

Loading ...
Dhanteras
मुख्य बातें
  • धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ धन्वन्तरि की पूजा भी की जाती है
  • धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषण की खरीददारी करना शुभ माना जाता है
  • धनतेरस के दिन कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिये

हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस बड़ी दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ धन्वन्तरि की पूजा भी की जाती है। दीपोत्सव का आरंभ धनतेरस से होता है। इस वर्ष धनतेरस 25 अक्‍टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषण की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। 

यही कारण है कि इस दिन बाजारों में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भारी भीड़ दिखायी देती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिये। यह बात तो आप बाखूबी जानते होंगे कि धनतेरस के दिन क्‍या चीजें खरीदनी चाहिये मगर आज हम आपको बताने वाले हैं कि धनतेरस के दिन क्‍या चीजें नहीं खरीदनी चाहिये... 

 धनतेरस के दिन ना खरीदें ये चीजें, होता है अशुभ 

  1.  लोहा: धनतेरस पर लोहे से बने सामान घर में नहीं लाने चाहिए। लेकिन अगर आप विशेष रूप से लोहे के बर्तन लाने के बारे में सोच हैं, तो इसे एक दिन पहले खरीद लें। 
  2. स्टील: धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदने की रस्म है। चूंकि स्टील लोहे का दूसरा रूप है, इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को स्टील के बर्तनों से बचना चाहिए और इसके बजाय तांबे या कांस की चीजें खरीदनी चाहिये। 
  3.  खाली घड़े/बर्तन: सलाह दी जाती है कि घर में खाली घड़ा या बर्तन ले जाने से घर में कभी लक्ष्‍मी जी नहीं आती। इसलिये घर के अंदर खाली बर्तन ले जाने से पहले उसमें पानी या कोई अन्‍य वस्‍तु भर कर साथ ले जाएं। 
  4. नुकीली या धारदार वास्‍तु: धनतेरस की खरीदारी के मौके पर चाकू, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं न खरीदें। 
  5. कार: धनतेरस पर कई परिवार अपने घर नई कार खरीद कर लाते हैं क्योंकि यह एक शुभ दिन माना जाता है। लेकिन मान्‍यता के अनुसार अगर आप धनतेरस के दिन कार खरीद रहें हैं तो उसका भुगतान धनतेरस से एक दिन पहले कर दें। 
  6. काले कपड़े: इस दिन न तो काले रंग का कपड़ा या फिर काले रंग की किसी भी प्रकार की वस्‍तु खरीदने से बचना चाहिये। धनतेरस एक शुभ दिन है इसलिये काले रंग को हमेशा बुरे भाग्य से जोड़ा जाता है, जो अच्छा नहीं होता है।
  7. कांटेदार पौधे: प्रायः इस दिन घर के गार्डेन के लिए पौधे भी खरीदते हैं तो इस दिवस पर कांटेदार पौधे घर पर विशेषकर नागफनी इत्यादि न लाएं।

धनतेरस के दिन खरीदारी बहुत आवश्यक है।  इस दिन अपनी अपनी प्रिय वस्तुएं क्रय की जाती हैं। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल