लाइव टीवी

Surya Grahan Date, time 2019: जानें कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, कहां आएगा नजर 

Updated Nov 26, 2019 | 12:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Summary: Surya Grahan Date, time 2019: साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण सऊदी अरब, कतर समेत भारत में भी दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसे वैज्ञानिक भाषा में ' रिंग ऑ‍फ फायर' कहा जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Solar Eclipse 2019
मुख्य बातें
  • इस साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर, 2019 को दिखाई देगा
  • इस बार यह सूर्य ग्रहण दिखने में एक 'आग की अंगूठी' की तरह होगा
  • एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में इसे आंशिक ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा

2019 में अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर, 2019 को दिखाई देगा। जानकारों के मुताबिक इस बार यह सूर्य ग्रहण दिखने में एक आग की अंगूठी की तरह होगा जिसे वैज्ञानिक भाषा में ' रिंग ऑ‍फ फायर' कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण कई देशों में देखा जाएगा जिसमें सऊदी अरब, कतर, भारत, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, सुमात्रा, गुआम और फिलीपींस में दिखाई देगा। आज 26 नबंवर है और अब से ठीक एक महीने बाद दिसंबर के महीने में 26 तारीख को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 

एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में इसे आंशिक ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा। बता दें कि इस साल 6 जनवरी, 2019 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था जो कि एक आंशिक सूर्य ग्रहण था। वहीं 2 जुलाई, 2019 को लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण था।इस ग्रहण को बिना किसी उचित सुरक्षा के देखना असुरक्षित होगा। 

सूर्य ग्रहण देखने का पहला स्थान​
EclipseWays.com के मुताहबिक सूर्य ग्रहण देखने का पहला स्थान रियाद, सऊदी अरब के उत्तर-पूर्व में 137 मील (220 किमी) है। यह स्थानीय समयानुसार सुबह 6:34 बजे (3:34 GMT) शुरू होगा, और यह 2 मिनट और 59 सेकंड तक चलेगा। ग्रहण देखने के लिए गुआम पृथ्वी पर अंतिम स्थान होगा। 

भारत में सूर्य ग्रहण का समय कितने बजे का है?
www.timeanddate.com के मुताबिक, भारत के मुंबई में इस सूर्यग्रहण का काल 26 दिसंबर की रात 07 बजकर 53 मिनट से शुरू हो कर 13 बजकर 35 पर समाप्‍त होगा। 

कैसे देख सकते हैं LIVE Streaming?
सूर्य ग्रहण देखने के लिये आप नासा की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के समय क्‍या सावधानी बरतनी चाहिए?
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए, क्‍योंकि सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें मां और अजन्‍मे बच्‍चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इस दौरान पका हुआ भोजन करने से बचना चाहिए और यदि ऐसा संभव न तो उसमें पहले से तुलसी का पत्‍ता डाल देना चाहिए, ताकि वह अशुद्ध न हो। हालांकि यह सावधानी भी उन्‍हीं क्षेत्रों के लोगों को बरने की जरूरत है, जहां सूर्य ग्रहण का असर होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल