लाइव टीवी

GATE Admit Card 2022: कल जारी होंगे गेट 2022 के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

Updated Jan 02, 2022 | 11:33 IST

GATE Admit Card 2022: 5 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। ये आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे।

Loading ...
GATE Admit Card 2022 (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • IIT खड़गपुर की ओर से जारी होंगे एडमिट कार्ड
  • दो पालियों में होगी परीक्षा
  • एग्‍जाम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

GATE Admit Card 2022: इंजीनियरिंग के लिए होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, GATE 2022 के एडमिट कार्ड कल यानि 3 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएगे। यह एडमिट कार्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर द्वारा जारी किया जाएगा। संस्थान की ओर से इसे आधिकारिक वेबसाइट पर शाम करीब 5 बजे तक अपलोड किया जाएगा। परीक्षार्थी इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। 

इस बार गेट परीक्षा 5 फरवरी, 2022 से शुरू होगी, जो 13 फरवरी, 2022 तक चलेगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली का एग्‍जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 

CS, BM, EE, MA के लिए पेपर 5 फरवरी, 2022 को हैं। EC, ES, ST, NM, MT, MN, CY, CH, PI, XH, IN, AG, GG, और TF की तारीख 6 फरवरी है। जिन उम्मीदवारों ने CE, BT, PH & EY, XE, और XL विषय के पेपर के लिए आवेदन किया है, वे 12 फरवरी, 2022 को परीक्षा में शामिल होंगे। अंत में, ME, GE, AE, PE और AR विषय की परीक्षा होगी। पेपर 13 फरवरी, 2022 को आयोजित किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका 

  • गेट की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। 
  • “गेट 2022 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • निर्दिष्ट रिक्त स्थान में नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • अब, “सबमिट” टैब पर क्लिक करें। 
  • गेट 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके डाउनलोड करें और इसकी एक हार्डकॉपी का प्रिंट निकालकर रख लें। 

आवेदन कार्ड के साथ ये दस्‍तावेज ले जाने होंगे 
GATE परीक्षा के लिए अभ्‍यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा अपनी मूल फोटो आईडी, PWD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), और COVID-19 सुरक्षा किट दिखानी होगी। किट में सैनिटाइजर, दस्ताने, एक मास्क, पारदर्शी पानी की बोतल होनी चाहिए। एक वैध आईडी प्रूफ पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो के साथ बैंक पासबुक, लाइसेंस आदि में कोई एक ले जा सकते हैं।