लाइव टीवी

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2021: जानें बुधवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें 10 फरवरी का पंचांग

Updated Feb 10, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 10 फरवरी 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें बुधवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 10 February, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज माघ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है।
  • आज दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 10 February 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा व सूर्य एक साथ मकर राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 फरवरी 2021
तिथि चतुर्दशी
दिवस बुधवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
करण विष्टि
सूर्योदय 07:08 am
सूर्यास्त 06:04 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:26 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:53 pm से 06:19 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल