- आज महाशिवरात्रि का महान पर्व है।
- आज ही के दिन हुआ था भगवान शिव और पार्वती जी का विवाह।
- आज शिव मंदिर में या घर पर ही रुद्राभिषेक करें।
Aaj Ka Panchang 11 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज महाशिवरात्रि का महान पर्व है। आज ही के दिन जगत पिता भगवान शिव तथा जगतमाता पार्वती जी का विवाह हुआ था। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी शिव मंदिर में या घर पर ही रुद्राभिषेक करें। आज शिवपुराण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मकर में हैं।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 11 मार्च 2021 (Today Panchang):
| दिनांक | 11 मार्च 2021 |
| दिवस | गुरुवार |
| माह | फाल्गुन, कृष्ण पक्ष |
| तिथि | त्रयोदशी |
| सूर्योदय | 06:40 am |
| सूर्यास्त | 06:24 pm |
| नक्षत्र | धनिष्ठा |
| सूर्य राशि | कुंभ |
| चन्द्र राशि | मकर |
| करण | वणिज |
| योग | शिव |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 12:09 pm से 12:55pm तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:17 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 06:12 pm से 06:37 pm तक |
आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।