- आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है।
- आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
- पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।
Aaj Ka Panchang 18 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज भरणी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष में हैं।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 18 मार्च 2021 (Today Panchang):
| दिनांक | 18 मार्च 2021 |
| दिवस | गुरुवार |
| माह | फाल्गुन, शुक्ल पक्ष |
| तिथि | पंचमी |
| सूर्योदय | 06:30 am |
| सूर्यास्त | 06:28 pm |
| नक्षत्र | भरणी |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | मेष 05:23pm तक फिर वृष |
| करण | बव |
| योग | वैधृति |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 12:07 pm से 12:55 pm तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:19 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 06:16 pm से 06:38 pm तक |
आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।