लाइव टीवी

आज का पंचांग, 31 मार्च 2021: आज अन्न दान का है महत्व, बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा पुण्य

Updated Mar 31, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 31 मार्च 2021: आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें 31 मार्च का पंचांग और शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 31 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

Aaj Ka Panchang 31 March 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 31 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 31 मार्च 2021
दिवस बुधवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:18 am
सूर्यास्त 06:35 pm
नक्षत्र स्वाती
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि तुला
करण विष्टि
योग हर्षण
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:23 pm से 06:47 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल