लाइव टीवी

झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है

Updated Sep 08, 2017 | 12:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

झाड़ू का इस्तेमाल हम सभी करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि झाड़ू को इस्तेमाल करने के भी कुछ नियम कायदे हैं। कहा जाता है कि झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIndiatimes
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

नई दिल्ली: झाड़ू का इस्तेमाल हम सभी करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि झाड़ू को इस्तेमाल करने के भी कुछ नियम कायदे हैं। कहा जाता है कि झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं।

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। 

ये हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यतायें-

झाड़ू को कभी पूजा घर, भंडार ग्रह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए। बेडरुम में झाड़ू को रखने से वैवाहिक जीवन में अनबन शुरू हो जाती हैं।

झाड़ू को पैर से लांघना नहीं चाहिए। झाड़ू को कभी जलाना नहीं चाहिए इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

कहा जाता है कि झाड़ू को खुला रखना अपशकुन माना जाता है। मुख्य द्वार से झाड़ू कभी दिखनी नहीं चाहिए।

जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो तो उसे नजर के सामने न रखें। नॉर्थ दिशा की तरफ झाड़ू को छिपा कर रखें।

झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।

बहुत समय से इस्तेमाल हो रही झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए। इसके स्थान पर आपको नई झाड़ू लानी चाहिए।

अगर झाड़ू काफी पुरानी हो गई हो तो शनिवार को पुरानी झाड़ू बदलनी चाहिए। 

शनिवार को घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

कहा जाता है कि इन बातों का ध्यान रखने से आप अपना और अपने घर दोनों का ही ध्यान रख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल