लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 05 मार्च, 2021: सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं 01 और 06 के जातक, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Mar 05, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 05 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 05 March 2021
मुख्य बातें
  • आज पेट की समस्या से परेशान रह सकते हैं 01 अंक के लोग।
  • 07 अंक के जातक जॉब में किसी नवीन पद की प्राप्ति में सफल रहेंगे।
  • बेहतर रहेगी 08 अंक वालों की हेल्थ।

अंक राशिफल 05 मार्च​: आज 05 मार्च 2021 है। 05 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। आज 05-03-2021का भाग्यांक 04 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु कभी कभी सुख समृद्धि का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 05 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व राहु  जॉब में तनाव दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 01 व 02 का सपोर्ट है। व्यवसाय में एकाएक बुध व चन्द्रमा बड़ा लाभ दे सकता है। राहु व बुध के प्रभाव से जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है ।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्य स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी गुरु का प्रभाव व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में अंक 04 व 05 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 02 व 06 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन का विचार बनेगा। व्यवसाय में नामांक 05 के मित्र से सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में राहु व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में जन्मांक 05 के उच्चाधिकारी नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी नवीन पद की प्राप्ति में सफल रहेंगे। व्यवसाय में तनाव हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख- बीपी को लेकर थोड़ा परेशान  रह सकते हैं।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर राहु व शनि का सपोर्ट कोई नवीन पद का विचार दे सकता हैं। व्यवसाय में बुध व राहु इस अंक स्वामी शनि के साथ प्रोग्रेस देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- राहु व मंगल जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ दे सकते हैं। भाग्य स्वामी राहु व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल