लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 19 जनवरी, 2021: व्यवसाय में 01 अंक वालों को सकती है परेशानी, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Jan 19, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 19 January 2021
मुख्य बातें
  • व्यवसाय को लेकर तनाव में रह सकते हैं 01 अंक वाले।
  • अच्छी रहेगी 04 और 06 अंक के लोगों की सेहत।
  • जानें क्या कहता है आपका 19 जनवरी का अंकफल।

अंक राशिफल 19 जनवरी​:  आज 19 जनवरी  2021 है। 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 हुआ। 07 का स्वामीग्रह केतु है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। शनि, बुध व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 19 जनवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज केतु व सूर्य व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ तनाव भी प्रदान कर सकते हैं। अंक 01 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है। सूर्य उपासना करें।
स्वास्थ्य सुख- केतु हड्डी रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्यांक 07 का सपोर्ट जॉब व व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय में लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य व गुरु से लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-  व्यवसाय में अंक 01 व 07 का प्रभाव उन्नति देगा। सूर्य व गुरु जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है। व्यवसाय में जन्मांक 03 व 09 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे। 
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 06 की सहायता से सफलता मिलेगी। शुक्र व केतु  जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 07 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी केतु व आज का अंक स्वामी सूर्य का सपोर्ट जॉब में परिवर्तन के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नीला 

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक के स्वामी शनि व केतु का प्रभाव व्यवसाय में लाभ दे सकता है। अंक 04 व 07 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी मंगल व केतु जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय में सूर्य व मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल