लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 जनवरी, 2021: सेहत को लेकर तनाव में रहेंगे 06 अंक वाले, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Jan 28, 2021 | 01:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 28 January 2021
मुख्य बातें
  • पूरे होंगे 03 अंक वालों के रुके हुए काम।
  • 06 अंक के लोग सेहत को लेकर तनाव में रहेंगे।
  • 09 अंक वालों को व्यवसाय में रुका धन वापस मिलेगा।

अंक राशिफल 28 जनवरी​:आज 28 जनवरी 2021 है। 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 हुआ। 07 का स्वामीग्रह केतु है।सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। शनि, बुध व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 28 जनवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा। अंक 07 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- केतु हेल्थ से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 07 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जॉब व व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु,सूर्य व आज का भाग्य स्वामी केतु जॉब में सफलता देंगे। व्यवसाय में भी कुछ रुके कार्य पूर्ण होंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
 शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 07 का प्रभाव उन्नति देगा। राहु जॉब में उच्चाधिकारियों से सहयोग देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर बुध व सूर्य का सपोर्ट है। व्यवसाय में जन्मांक 01 व 07 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 02 व 07 की सहायता से सफलता मिलेगी। सूर्य व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर सूर्य व केतु तनाव दे सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी केतु हैं। इस अंक के स्वामी भी केतु हैं। दोनों का सपोर्ट जॉब में प्रोमोशन के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद 

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व केतु का प्रभाव जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। अंक 01 व 08 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यांक स्वामी केतु जॉब में प्रोग्रेस देते हैं। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल