लाइव टीवी

Chanakya Neeti: अगर आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति? जरूर मानें चाणक्य की ये चार बातें

Updated Mar 15, 2021 | 16:27 IST

Chanakya Neeti: अगर कोई इंसान करोड़पति बनना चाहता है तो उसे चाणक्य नीति के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जानिए चाणक्य नीति से जुड़ी ये बातें...

Loading ...
Chanakya Neeti, चाणक्य नीति
मुख्य बातें
  • चाणक्य नीति के अनुसार मेहनत करने वाले इंसान को मां लक्ष्मी जरूर देती हैं अपना आशीर्वाद।
  • चाणक्य का मानना था कि कड़ी परिश्रम करने से धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं।
  • सफलता और सम्मान प्राप्त करने के लिए अपनानी चाहिए अनुशासित जीवनशैली।

नई दिल्ली. चाणक्य, मौर्य साम्राज्य के प्रसिद्ध और विवेकशील अर्थशास्त्री थे। उन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन में कई किताबें लिखी थीं जो आजकल के जमाने में भी प्रासंगिक मानी जाती हैं। /

चाणक्य की सबसे प्रसिद्ध किताब है अर्थशास्त्र जिसमें उन्होंने समाजनीति, राजनीति, अर्थनीति और कृषि के बारे में लिखा है। कहा जाता है कि चाणक्य बहुत ही विद्वान व्यक्ति थे। 

चाणक्य जो भी कुछ बोलते थे सोच समझकर बोलते थे और उससे जुड़ा तर्क जरूर होता था जो उनकी बात को सच साबित कर देता था। ऐसा माना जाता है कि जो इंसान सफल होना चाहता है उसे चाणक्य नीति को जरूर अपनाना चाहिए। 

एक सफल जीवन पाने के लिए चाणक्य ने कई नीतियों का उल्लेख किया है। चाणक्य के अनुसार जो इंसान अपने जीवन में करोड़पति बनना चाहता है उसे कुछ महत्वपूर्ण बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। 

परिश्रम है बेहद जरूरी
चाणक्य का मानना था कि जो इंसान अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करता है वह अपने जीवन में सफल जरूर होता है। उनका मानना था कि करोड़पति बनने के लिए परिश्रम ही महत्वपूर्ण है।

अनुशासित जीवनशैली अपनाएं
अगर आप अपने जीवन में सफलता और सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं तो चाणक्य के अनुसार आपको अनुशासित जीवनशैली का पालन करना चाहिए। उनके अनुसार वही इंसान अपने जीवन में सफल होता है जो हर एक काम को अनुशासन के साथ पूरा करता है और समय को महत्व देता है। 

चुनौतियों से ना घबराएं
चाणक्य ने इस बात का उल्लेख किया था कि सफल होने के लिए हर एक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। जो इंसान चुनौतियों को स्वीकार करने से कभी नहीं घबराता है वह अपने जीवन में हमेशा सफल होता है। 


सभी का भला सोचें
चाणक्य के मुताबिक, जो इंसान हर किसी को अपने साथ लेकर जीवन में आगे बढ़ता है तथा पाए गए लाभ को हर एक इंसान में सही प्रकार से बांटता है वह इंसान बहुत धनवान बनता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल