लाइव टीवी

Christmas 2020 : क्रिसमस पर क्‍यों लगाते हैं स‍ितारे, जुराब व घंट‍ियां, खास है क्र‍िसमस के प्रतीकों का महत्‍व

Updated Dec 24, 2020 | 07:35 IST

हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस के दिन हुआ था जीसस का जन्म। इस द‍िन डेकोरेशन में जो चीजें लगाई जाती हैं, उन प्रतीकों के पीछे खास महत्‍व छिपा होता है। जानें इस बारे में।

Loading ...
Christmas symbols and their meaning in hindi
मुख्य बातें
  • क्रिसमस ट्री पर लगे सितारे का है विशेष महत्व
  • सजावट में इस्तेमाल होने वाली मालाओं को माना जाता है शुभ
  • क्रिसमस के दिन मोजे टांगने के पीछे छुपी है एक रोचक कहानी

हर वर्ष पूरे विश्व में 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस को बहुत धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। ईसाई धर्म का यह विशेष दिन भारत में भी जोरों शोरों से लोगों के बीच अपनाया जाता है। इस दिन गिरजा घरों में लोग जीसस का आशीर्वाद लेने जाते हैं और अपने घरों को क्रिसमस के प्रतीकों से सजाते हैं। क्रिसमस के दिन होने वाली सजावट बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इस सजावट में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं का भी विशेष महत्व होता है।

इस लेख को पढ़िए और जानिए की सजावट में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतीकों का क्या महत्व है और इन्हें क्यों लगाया जाता है। 

सितारा - Christmas Decoration Star

आपने क्रिसमस ट्री पर सबसे ऊपर लगाए जाने वाले सितारे को तो देखा ही होगा, यह टिमटिमाता सितारा अपने ऊर्जा से सकारात्मकता, खुशी और समृद्धि लाता है। जिस रात जीसस का जन्म हुआ था उस समय इस सितारे को आसमान में देखा गया था। 

कैंडी केन 

कैंडी केन को कैंडी क्रूक भी कहा जाता है। क्रिसमस के दिन सजावट में इस्तेमाल किए जाने वाले कैंडी केन उस चरवाहे के स्टाफ को दर्शाता है जो जीसस को देखने गया था जब वह शिशु थे।

तोहफे

क्रिसमस का यह रिवाज होता है कि आप अपने प्रियजनों को तोहफा देते हैं। यह तोहफे उस बूढ़े इंसान का प्रतीक हैं जिसने जीसस को तोहफा, सोना और लोहबान भेंट दिया था। 

लाइट्स और कैंडल्स

क्रिसमस के दिन सजावट में इस्तेमाल किए जाने वाले लाइट और कैंडल्स हमें यह याद दिलाते हैं कि जीसस क्राइस्ट इस दुनिया के लिए एक रोशनी हैं जो लोगों को राह दिखाते हैं। लाइट और कैंडल्स हमें यह सिखाते हैं कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए और उनका सहारा बनकर उन्हें राह दिखाना चाहिए। 

होली बेरीज

यह होल्ली बेरीज जीसस के खून को दर्शाते हैं जिसे उन्होंने हम सब के लिए बहाया था। 

माला

क्रिसमस के शुभ दिन पर इस्तेमाल किए जाने वाली मालाएं अनंत काल को दर्शाती हैं। इन मालाओं को अकसर दरवाजों पर टांगा जाता है। माना जाता है कि यह मालाएं क्रिसमस के दिन घर में सकारात्मक उर्जा, खुशी और शक्ति लाती हैं। 

घंटी

क्रिसमस के सजावट में सुंदर और सजीली घंटियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह घंटियां जब बजती हैं तो इस बात का एहसास दिलाती हैं कि क्रिसमस का सीजन आ गया है। इसके साथ यह ऐलान करती हैं आज के दिन ही जीसस का जन्म हुआ था। 

मोजा

क्रिसमस के मौसम में होने वाली रोचक सजावट में मोजों का इस्तेमाल भी किया जाता है जिसमें अक्सर छोटे-छोटे तोहफों को रखा जाता है। ‌यह मोजे इस बात को याद दिलाते हैं कि हमें दूसरों की मदद हमेशा करनी चाहिए। इन मोजों को सजाने के पीछे एक बहुत कहानी जुड़ी हुई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बूढ़े इंसान के पास गोलाकार की तीन सोने की गेंद थीं,‌ जिसे उसने दूसरे इंसान के घर में फेंक दिया था। जिस इंसान के घर में उसने यह गेंद फेंकी थीं उसकी तीन बेटियां थी जिनका ब्याह होना था। यह तीनों गेंदें तीन अलग-अलग मोजे में जाकर गिरी जिन्हें सुखाने के लिए डाला हुआ था। इन तीन सोने की गेंदों को पाकर वह इंसान अपनी बेटियों की शादी करने के लिए सक्षम हो गया था। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल