लाइव टीवी

Horoscope Today, 25 September 2022: कन्या व मकर राशि के जातक बिजनेस में होंगे सफल, देखें रविवार का अपना राशिफल

Updated Sep 24, 2022 | 18:23 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 September 2022: आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 September 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 September 2022: : आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है व चन्द्रमा सिंह राशि में है। 12:22am के बाद चन्द्रमा कन्या राशि में आ जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज 12:22 am के बाद सूर्य-चन्द्रमा एक साथ कन्या राशि में आ जाएंगे। आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। 

Aaj Ka Rashifal 25 September 2022 in Hindi

मेष- द्वादश गुरु, 12:22am के बाद चन्द्रमा खष्ठम व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

वृष- आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा 12:22 am के बाद इसी राशि से पंचम शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

मिथुन-12:22 am के बाद इस राशि से चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण  यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सात अन्न का दान करें।

कर्क- आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है फिर भी करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह- 12:22am के बाद चन्द्रमा -सूर्य का द्वितीय भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या- 12:22am के बाद इस राशि में गोचर करता चन्द्रमा व सूर्य जॉब में सफलता देंगे।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शनि मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। व्यावसायिक यात्रा से लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। लाल फलों  का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। जमीन या मकान क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

धनु- आज सूर्य व चन्द्रमा 12:22 am के बाद दशम में हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। बैगनी व नीला रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का  दान करें।

मकर- 12:22am के बाद चन्द्रमा नवम व शनि इस राशि में वक्री हैं। शुक्र व मङ्गल गोचर से आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। चावल व दही का दान करें।

कुंभ- छात्र सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गुड़ का दान करें।

मीन-  12:22 am के बाद सप्तम सूर्य व चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल व गुड़ का दान करें। रुके धन प्राप्ति के संकेत हैं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल