लाइव टीवी

Numerology Today, 25 September 2022: इन जन्मांक वालों का होगा जॉब में प्रमोशन, जानें अंकफल और आज का भाग्यांक

Updated Sep 24, 2022 | 17:19 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 25 September 2022: 25 सितंबर का संयुक्त अंक बेहद शुभ माना जाता है। देखें 25 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 25 September 2022
मुख्य बातें
  • 25 का संयुक्त अंक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।
  • यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 25 September 2022: आज 25 सितंबर 2022 है। 25 का संयुक्त अंक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-09-2022का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 25 September 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। स्वास्थ्य-लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-03

जन्मांक 02 अंक राशिफल

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-04

जन्मांक 03 अंक राशिफल

इस अंक के स्वामी गुरु,मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी राहु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-09

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 04 आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 04 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में  अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब मे पद परिवर्तन संभावित  है।केतु व शनि अनुकूल हसीन। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि,मित्र शुक्र व राहु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब में शुक्र व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय में शुभ लाभ है। हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है।मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल