लाइव टीवी

Navratri 2022 Dates: जानें कब से शुरू हैं नवरात्रि, नौ दिन तक रखे जाएंगे माता के व्रत

Updated Sep 24, 2022 | 15:30 IST

Navratri 2022 Start and End Date (नवरात्रि 2022 कब से शुरू है): इस साल नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। जो कि 5 अक्टूबर तक चलेगी।

Loading ...
Navratri 2022 Date
मुख्य बातें
  • इस साल नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है।
  • इन बार नवरात्रि के व्रत 5 अक्टूबर तक रखे जाएंगे।
  • 9 दिनों का अनुष्ठान रख माता के 9 रूपों की पूजा-उपासना की जाती है।

Navratri 2022 Start and End Date: हिंदू धर्म में मां शक्ति की उपासना के लिए नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। नवरात्रि में 9 दिनों का अनुष्ठान रख माता के 9 रूपों की पूजा-उपासना की जाती है। नवरात्रि के दौरान घरों में कलश स्थापना कर माता के पाठ करने से मां बेहद प्रसन्न होती हैं। चलिए नवरात्रि के पूरे 9 दिनों को विस्तार से जानते हैं। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। जो कि 5 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान भक्तों द्वारा जगह-जगह पर माता की भव्य मूर्तियां बिठाई जाती हैं। 

नवरात्रि कब?

पंचांग के अनुसार, वैसे तो पूरे साल में कुल 4 नवरात्रि आते हैं। जिनमें दो गुप्त, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पितृपक्ष के तुरंत बाद यानी आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र रहने वाला है। 

नवरात्रि का पूरा कैलेंडर... 

(पहला दिन) - 26 सितंबर, प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री की पूजा 
(दूसरा दिन) - 27 सितंबर, द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 
(तीसरा दिन) - 28 सितंबर, तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा की पूजा 
चौथा दिन)- 29 सितंबर, चतुर्थी तिथि, मां कुष्मांडा की पूजा 
(पांचवा दिन)- 30 सितंबर, पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता की पूजा
(छठां दिन)- 1 अक्टूबर, षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी की पूजा
(सातवां दिन) - 2 अक्टूबर, सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि की पूजा
(आठवां दिन) - 3 अक्टूबर, अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा
(नौंवा दिन) - 4 अक्टूबर, नवमी तिथि, मां सिद्धिदात्री की पूजा
(दसवां दिन) - 5 अक्टूबर, दशमी तिथि, विजया दशमी, विसर्जन

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आकर भक्तों के घरों में 9 दिनों तक विराजमान होती हैं। इन दिनों भक्त उपवास या फलाहार कर मां शक्ति के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा गांव से लेकर शहर तक हर जगह बड़े-बड़े पंडाल और माता की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल