लाइव टीवी

Lord Shiva Consecration: मनोकामना के अनुसार करें शिवजी का अभिषेक, जानें किस कामना के लिए कौन सा अभिषेक

Updated Jun 15, 2022 | 17:03 IST

Mahadev Consecration: शिवजी की पूजा में शिवलिंग पर अभिषेक करने का महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने तरीकों से शिवलिंग पर हम अभिषेक कर सकते हैं। शास्त्रों में मनोकामना के अनुसार शिवलिंग अभिषेक के बारे में बताया गया है।

Loading ...
शिवजी का अभिषेक
मुख्य बातें
  • मनोकामना के अनुसार करें शिवजी का अभिषेक
  • कई तरह के द्रव्यों से कर सकते हैं शिवलिंग का अभिषेक
  • जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव

Type Of Shivling Consecration Vidhi: देवों के देव महादेव की पूजा-अराधना करने से भगवान अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिवलिंग की पूजा में अभिषेक का खास महत्व होता है। शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद से अन्य पूजा विधियों की शुरुआत की जाती है। भगवान शिव तो शिवलिंग पर अभिषेक करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

शिवलिंग पर जल, दूध, दही गंगाजल जैसे कई द्रव्यों से अभिषेक की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम कितने तरीकों से शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं। इस बारे में शिवपुराण में विस्तार से बताया गया है। कहा जाता है कि शिवजी ने स्वयं अपने अभिषेक के महत्व के बारे में बताया है। शास्त्रों में भी कामना प्राप्ति के अनुसार अनेक तरह के द्रव्यों से शिवजी के अभिषेक के बारे में बताया गया है। आइये जानते हैं किस मनोकामना के लिए कौन सा अभिषेक करना चाहिए।

Also Read: Kalawa Mauli: हाथ में कलावा बंधवा रहे हैं तो पहले जान लें इससे जुड़े नियम, बच सकते हैं बड़ी गलती से

किस मनोकमना के लिए कौन सा अभिषेक फलदायी

  • सर्वमनोकामना के लिए - शुद्ध जल से शिवजी का अभिषक करना सबसे उत्तम माना गया है। भरपूर जलावृष्टि से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। शुद्ध जल से अभिषेक कर हाथ जोड़कर भगवान से आप जिस कामना की प्रार्थना करते हैं भगवान उसे जरूर पूरा करते हैं।
  • आर्थिक लाभ के लिए- धन की संकट से परेशान हैं तो शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे धन की समस्या दूर होती है और आर्थिक लाभ होता है।
  • संतान प्राप्ति के लिए- निसंतान दंपति अगर गाय के दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।
  • बुद्धि के लिए- शिवलिंग पर मिश्री या शक्कर मिले हुए दूध से अभिषेक करने पर बुद्धि श्रेष्ठ होती है।
  • पापों से मुक्ति के लिए- शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे कई तरह के रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
  • वंशवृद्धि के लिए- आरोग्य जीवन की प्राप्ति और वंशवृद्धि के लिए घी से अभिषेक करना चाहिए।
  • शत्रुओं के छुटकारा के लिए- सरसों तेल से शिवलिंग पर अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है।
  • मोक्ष के लिए- मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए तीर्थ स्थान के जल या फिर गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें। इससे मोक्ष की कामना पूरी होती है।

आप अपनी मनोकामना के अनुसार इन द्रव्यों से शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं। वैसे तो सावन माह में शिवजी का अभिषेक करना सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है। लेकिन आप प्रत्येक सोमवार के दिन भी किसी मंदिर में जाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल