लाइव टीवी

Shani Jayanti Upay: शनि जयंती के 5 चमत्कारी उपाय, साढ़े साती और ढैय्या जैसे शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Updated Jun 10, 2021 | 08:11 IST

Shani Jayanti ke Upay in Hindi: शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या पर हुआ था, इस दिन वट सावित्रि व्रत भी रखा जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करना बेहद शुभ होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शनि जयंती के उपाय
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर हुआ था शनि देव का जन्म। 
  • 10 जून को पड़ रही है शनि जयंती, वट सावित्री व्रत के साथ इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण।
  • शनि जयंती पर कुछ उपाय करना है बेहद लाभदायक, शनि दोष से मिलती है मुक्ति।

Shani Jayanti 2021 ke upay in Hindi: हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि देव को कर्म फलदाता कहा गया है, कहा जाता है कि भगवान शनि लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उन पर शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं वहीं जो लोग बुरे कार्य करते हैं वह शनि की कुदृष्टि से बच नहीं पाते हैं। कहा जाता है जिन लोगों के कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में मौजूद होते हैं वह लोग साढ़े साती तथा ढैय्या जैसे शनि दोष से परेशान रहते हैं। कहा जाता है कि जो लोग शनि जयंती पर शनि देव की पूजा विधि-विधान से करते हैं उन्हें शनि जयंती से मुक्ति मिलती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि देव का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन शनि जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार शनि जयंती 10 जून को पड़ रही है, इस दिन वट सावित्री व्रत भी है। इसके साथ इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। शनि जयंती पर कुछ उपाय करना बेहद लाभदायक होता है, यह उपाय करने से शनि दोष से मुक्ति भी मिलती है।

शनि जयंती पर करें यह उपाय (Shani Jayanti 2021 Upay)

शनि चालीसा का पाठ
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती पर शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। 

इन चीजों का करें दान
शनि जयंती पर शनि देव से संबंधित वस्तुओं का दान करना बेहद फायदेमंद होता है। इस दिन काली उड़द, तेल, काले वस्त्र, काला कंबल और लोहे का दान करें। 

शिव जी की करें पूजा
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शिव जी की पूजा करें, इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करनी चाहिए। 

सरसों के तेल का उपाय
इस दिन एक कटोरी में सरसों तेल डालें फिर उसमें अपना चेहरा देख कर कटोरी और तेल को शनि मंदिर में दान कर दें। 

इस मंत्र का करें जाप
शनि जयंती पर ॐ शं शनैश्चराय नम: का जाप जरूर करें। ऐसा करने से शनि देव का आशिर्वाद मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल