लाइव टीवी

दीपावली में राशि के अनुरूप करें खरीदारी, धन-धान्य से परिपूर्ण होगा जीवन

shopping on diwali, shopping by zodiac on diwali
Updated Nov 14, 2020 | 07:29 IST

Shopping according to zodiac on Deepawali: धनतेरस और दिपावली में खरीदारी करे की परंपरा सदियों पुरानी है। लेकिन अगर आप राशि के मुताबिक खरीदारी करते हैं तो आपको ज्यादा लाभ मिलता है।

Loading ...
shopping on diwali, shopping by zodiac on diwalishopping on diwali, shopping by zodiac on diwali
तस्वीर साभार:&nbspAP
दीपावली के दिन राशि के मुताबिक खरीदारी करना ज्यादा फलदाई होता है।
मुख्य बातें
  • राशि के अनुसार खरीदारी करना ज्यादा फलदायी होता है
  • धनतेरस/दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा है
  • देशभर में दीपावली का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा

नई दिल्ली: दीपावली दीपोत्सव का महापर्व है जो हिंदू धर्म संस्कृति में धन-वैभव और समद्धि से जुड़ा है। दीपावली पांच पर्वों की पुनीत परंपरा है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। दीपावली के पर्व पर लक्षमी पूजन के साथ राशि का अनुरूप सामान भी क्रय करने से धन की प्राप्ति व भाग्योदय होता है। आइए जानते हैं राशि अनुरूप क्या खरीददारी करें।

दरअसल हर राशि की अपनी महत्ता होती है। इसलिए राशि के अनुसार खरीदारी करने से आपको वो सभी लाभ दिपावली जो होने चाहिए मिलते हैं। इसलिए पंडित जी सुजीत जी महाराज के मुताबिक दीपावली के दिन इन 12 राशियों की मुताबिक की गई खरीदारी फलदाई होती है। देशभर में दीपावली का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा।

किस राशि के लोगों को क्या खरीदारी करनी चाहिए।

मेष-स्वर्ण आभूषण,स्वर्ण पात्र, वस्त्र व सोने के सिक्के,धार्मिक पुस्तक भी खरीद सकते हैं।
वृष-चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तन,हीरे के आभूषण,वस्त्र तथा वाहन।
मिथुन-वस्त्र,चांदी के सामान तथा सिक्के,वस्त्र,वाहन व हीरे के आभूषण।
कर्क-चांदी के सामान।हीरा,स्वर्ण आभूषण,धार्मिक पुस्तक,कलम तथा स्वर्ण के सिक्के।
सिंह-स्वर्ण आभूषण, सिक्के, कलम, पुस्तक, स्वर्ण पात्र तथा वस्त्र।
कन्या-वस्त्र,  चांदी के सिक्के व बर्तन, हीरा,वाहन  तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी,फ्रिज,कूलर इत्यादि।
तुला-हीरे की अंगूठी,चांदी के सिक्के,वस्त्र,इलेक्ट्रॉनिक सामान।वाहन तथा हीरे के सुंदर आभूषण।
वृश्चिक-स्वर्ण आभूषण,वस्त्र, सोने के सिक्के,धार्मिक पुस्तक तथा स्वर्ण पात्र।
धनु-धार्मिक पुस्तक,कलम,स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के तथा वस्त्र।
मकर-वाहन,वस्त्र,चांदी के सिक्के व बर्तन,हीरे के सुंदर आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान।
कुम्भ-वस्त्र,वाहन,हीरे के आभूषण,टीवी,चांदी के सिक्के व आभूषण।
मीन-धार्मिक पुस्तक,कलम,स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के,कलम तथा वाहन।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल