लाइव टीवी

Sunday born astrology: जानें कैसे होते हैं रविवार को जन्‍मे लोग 

Updated Jun 02, 2018 | 17:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रविवार को जन्‍में लोगों का व्यक्तित्व और उनकी आदतें अन्‍य दिन में जन्‍में लोगों से बिल्‍कुल अलग होता है। ऐसे जातक कर्मठ, महत्वकांक्षी, दृढ इच्छा शक्ति वाले और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। 

Loading ...
Personality Traits of People Born On Sunday

नई दिल्‍ली: रविवार सप्ताह का प्रथम दिन माना जाता है। अलग-अलग दिन के अनुसार जन्‍में लोगों का व्यक्तित्व भी अलग ही होता है। इसी तरह रविवार को जन्‍में लोगों पर भगवान सूर्य की कृपा हमेशा बनी रहती है। भगवान सूर्य इनके इष्ट देव कहलाते हैं इसलिये इनके जीवन पर सूर्यदेव काफी गहरा असर छोड़ते हैं। 

रविवार को जन्‍में लोगों का व्यक्तित्व और उनकी आदतें अन्‍य दिन में जन्‍में लोगों से बिल्‍कुल अलग होता है। ऐसे जानतक कर्मठ, महत्वकांक्षी, दृढ इच्छा शक्ति वाले और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। 

यही नहीं ऐसे लोगों का मन बड़ा ही साफ होता है और बिना किसी शर्त के बेपनाह प्यार करते हैं। तो इसी बात पर आइये जानते हैं ऐसे जातकोंं के बारे में जो रविवार को जन्‍मे होते हैं।  

Also read: क्‍या है सूर्य को जल देने का सही तरीका, बचें इन गलतियों से...

जानें कैसे होते हैं रविवार को जन्‍मे लोग 

1. कर्मठ और महत्वकांक्षी होते हैं
जिन लोगों का जन्‍म रविवार को हुआ है वे लोग अक्‍सर साहसी, मेहनती और महत्वकांक्षी होते हैं। इनके लिये सबसे पहले इनका आत्‍मसम्‍मान ऊपर आता है। ये अपने आत्‍मसम्‍मान की रक्षा के लिये कुछ भी कर सकते हैं। 

2. रोक टोक नहीं पसंद 
इन्‍हें अपनी शर्तों पर जीना पसंद होता है। कोई इनके कार्य में कोई टोका-टाकी करे, इन्‍हें नहीं पसंद। 

3. इन्‍हें पसंद है आकर्षण का केद्र बने रहना 
ऐसे लोगों को पसंद होता है कि लोग इनके चारों ओर भागते रहें। यह हर वह कार्य करना पसंद करते हैं, जिससे ये हमेशा आकर्षण का केन्द्र बने रहें। यह लोग अपनी रात खुद चुनते हैं और उस पर चलते भी हैं। 

Also read: मां लक्ष्‍मी का ऐसे 5 घरों में कभी नहीं होता वास, भूल कर भी ना करें ये काम

4. करियर में लीडर बनना होता है पसंद 
रविवार को जन्‍में लोग ऐसा करियर चुनते हैं, जिसमें वो खुद लीडर बनें। इन्‍हें किसी के नीचे कार्य करना पसंद नहीं होता। इस दिन जन्‍में लोग ज्‍यादातर बिजनेसमैन होते हैं। 

5. इनसे सोच समझ कर करें बैर 
ऐसे लोगों को गुस्‍सा दिलाना मतलब खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना। अगर ये लोग आपसे रूठ जाएं तो इन्‍हें मनाना काफी मुश्‍किल होता है। 

6. कैसा होता है स्‍वास्‍थ्‍य 
ऐसे लोगों को बीमारियों का सामना कम ही करना पड़ता है। लेकिन इन्‍हें हार्ट की बीमारी, बीपी, गठिया और नेत्र से जुड़े रोग परेशान करते रहते हैं। 

  • धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल