लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 16 अक्टूबर 2021: आज का भाग्यांक रहेगा 04, जानिए अपना शुभ अंक और अंक राशिफल

Updated Oct 15, 2021 | 16:45 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16th October 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार शनिवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक अनुसार 16 अक्टूबर का अपना शुभ अंक।

Loading ...
16 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 16 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 04।
  • कभी-कभी बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता है 16 का संयुक्त अंक।
  • अंक 07 के मित्र अंक हैं 05, 06 तथा 08।

आज का अंकफल, 16 अक्टूबर 2021: शनिवार को 16 अक्टूबर 2021 है। 16 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।

यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 16-10-2021 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01:
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 05 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी।06 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- केतु श्वांश जनित रोग से परेशानी दे सकता है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02:
शुभ अंक: 03 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01व 03 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी राहु है। गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 02 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- शनि व राहु मित्र हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। शनि व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में कोई न्यू टर्न दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 07 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल