लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 09 अप्रैल, 2021: वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 09 का अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated Apr 09, 2021 | 05:55 IST

Ank rashifal, Today Numerology 09 April 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
9 अप्रैल का अंकफल
मुख्य बातें
  • 9 का अंक होता है बहुत ही शुभ और मंगलकारी।
  • आज का भाग्यांक 9 है तेजस्विता का प्रतीक।
  • सूर्य और शनि में नहीं होती मित्रता, जानिए अपना अंकफल।

अंक राशिफल 09 अप्रैल: आज 09 अप्रैल 2021 है। 09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। 09 का अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक तेजस्विता का प्रतीक है। 09-04-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी मंगल है। मंगल चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 09 अप्रैल का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 03 व 09 का व्यक्ति आपको नए बिजनेस डील में लाभ दे सकता है।जॉब में भाग्य स्वामी मंगल सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय-  मंगल व गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे।अंक 09 से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में थोड़े नुकसान का संकेत है।मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग मंगल व राहु की शुभता का लाभ लेंगे।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-  मंगल व बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है।जॉब में अंक 02 व 09 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में मंगल व शुक्र का सपोर्ट प्रोग्रेस देगा। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- स्नोफिलिया के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब मे नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व मंगल व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं । जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक व आज का भाग्य स्वामी भी है। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य का समावेश कर सकते हैं। जॉब में  नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल उदर रोग से कष्ट दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल