लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 जनवरी, 2021: वैभव व प्रसिद्धि दिलाता है 21 का संयुक्त शुभ अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Jan 21, 2021 | 05:45 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका गुरुवार।

Loading ...
21 जनवरी का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य से संबंधित है 21 का अंक।
  • एकल अंक 3 जैसा व्यवहार करेगा यह अंक।
  • आज का भाग्यांक 9 है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल आत्मबल का प्रतीक है।

अंक राशिफल 21 जनवरी​: आज 21 जनवरी 2021 है। 21 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। आज का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है।

मंगल , सूर्य व गुरु का परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 1,2 तथा 9 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।सूर्य व गुरु मित्र हैं। भाग्यांक 09 व जन्मांक 01 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-03 व06
जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 01 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02 व 09
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
तनाव होने का संकेत है।जाँब में प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-03 व 05
जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में कोई भी लापरवाही मत करें । भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय---व्यवसाय में केतु व मंगल कोई नवीन कार्य दे सकता है। जाँब में किसी पद प्राप्ति को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शनि जाँब में पद परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01व 03
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व गुरु नई दिशा देंगे। जाँब में भाग्य स्वामी व इस अंक के स्वामी मंगल पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार की सम्भावना रह सकती है। सुंदरकांड का पाठ करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल