लाइव टीवी

आज का पंचांग, 21 जनवरी 2021: जानें कब हैं आज के शुभ मुहूर्त, कितने बजे से शुरू होगा राहुकाल?

Updated Jan 21, 2021 | 05:30 IST

आज का पंचांग 21 जनवरी 2021: श्री दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष राशि मेंं है।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 21 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • गुरुवार को करें बृहस्तपति के बीज मंत्र का जाप।
  • मंदिर में माता दुर्गा की विधिवत पूजा कर सकते हैं।
  • यहां जानिए कब से शुरू हो रहा है राहुकाल और कब हैं आज के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 21 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। आज कई तांत्रिक साधनाएं की जाती है। आज अश्वनी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें।

आज श्री दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष राशि मेंं है। मेष के स्वामीग्रह मंगल है। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें। मसूर की दाल व गुड़ का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज का पंचांग 21 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 21 जनवरी 2021
तिथि अष्टमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र अश्वनी
करण बव
सूर्योदय 07:18 am
सूर्यास्त 05:46 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:10 am से12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:18 pm से 02:58 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:37 pm से 05:59 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल