लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 23 जनवरी, 2021: 22 का संयुक्त अंक है बहुत ही शुभ और मंगलकारी, जानिए आज का अंकफल

Updated Jan 23, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 23 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका शनिवार का दिन।

Loading ...
23 जनवरी का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • जन्म के दिन जुड़ा होता है आपका जन्मांक।
  • एकल अंक 5 जैसा व्यवहार करेगा 23 का संयुक्त अंक।
  • 08 का स्वामी शनि अंक 05 का आज मित्र रहेगा।

अंक राशिफल 23 जनवरी​: आज 23 जनवरी 2021 है। 23 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 05 जैसा बिहैव करेगा। 05 का स्वामीग्रह ग्रह बुुध है। आज का भाग्यांक 02 है। इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा मन का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, अंक 05 का आज मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है।

पढ़ें अपना 23 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02 व09
आर्थिक स्थिति व जाँब --आज सूर्य व बुध व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। भाग्य स्वामी चन्द्रमा जाँब में प्रगति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--01 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब--व्यवसाय में आज अंक 05
का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व गुरु के प्रभाव से व्यवसाय में प्रोग्रेस की स्थिति होगी स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग-- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब--  व्यवसाय बेहतर रहेगा  अंक 02 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-श्वांस जनित रोग से बचें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 03 व 07 से सफलता मिलेगी। आईटी, बैंकिंग तथा मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। अंक 09 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  06 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-  जाँब से जुड़े लोगों में एक नयी आशा जुड़ेगी। अंक 03 जन्मांक के व्यक्ति से बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-03 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब- बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में सुखद परिवर्तन दे सकता है।जाँब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य सुख-- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में प्रोमोशन मिल सकता है। नए बिजनेस डील से शुभ लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग--नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--07 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब--  शनि व बुध का सपोर्ट शुभ प्रभाव दे सकता है । जाँब से सम्बद्ध लोग चन्द्रमा का सहयोग प्राप्त कर प्रोग्रेस करेंगे।
स्वास्थ्य सुख-- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग---पीला 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- अंक 01 व 03 कोई नई बिजनेस डील  देंगे।जाँब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल