लाइव टीवी

आज का पंचांग, 23 जनवरी 2021: भगवान राम के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 23, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 23 जनवरी 2021: पंचांग से दिन भर के सभी ग्रह नक्षत्रों और अन्य ज्योतिषीय रिस्थितियों का ज्ञान मिलेगा। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 23 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान राम के साथ करें हनुमान जी की पूजा।
  • सुंदरकांड के पाठ से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • कम्बल का दान करके पीपल के पेड़ को जल दें।

Aaj Ka Panchang 23 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। रात्रि 08:57 के बाद एकादशी लग जाएगी। आज कृतिका नक्षत्र है। आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज कम्बल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा वृष राशि में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज का पंचांग 23 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23ं जनवरी 2021
तिथि दशमी 08:57pm तक फिर एकादशी
दिवस शनिवार
नक्षत्र कृतिका
करण तैतिल
सूर्योदय 07:17 am
सूर्यास्त 05:50 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 am से12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:19 pm से 02:59 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:38 pm से 05:59 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल