लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 07 नवम्बर​, 2020: अंकशास्त्र के अनुसार कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए आज का अंकफल

Updated Nov 07, 2020 | 06:20 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 07 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए आज का दिन यानी शनिवार अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा।

Loading ...
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 07 November 2020
मुख्य बातें
  • केतु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है।
  • 06 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।
  • आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है।

अंक राशिफल 07 नवम्बर​: आज 07 नवम्बर है। 07 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। आज का भाग्यांक 04 हुआ।अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। केतु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक01 - आज का शुभ अंक - 02
 आर्थिक स्थिति व जाँब --आज सूर्य व केतु व्यवसाय में एकाएक बड़ा लाभ दे सकते हैं। आई टी व मीडिया में जाँब करने वालों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख--आज श्वांश रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02--आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जाँब--जाँब में आज अंक 07 का सपोर्ट है।धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व केतु के प्रभाव से व्यवसाय में  अचानक लाभ की स्थिति होगी ।
स्वास्थ्य सुख-- चन्द्रमा व केतु कफ से सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग-- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03--आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जाँब-- गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव छात्रों को जाँब में सफलता देगा।जाँब में अंक 07 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक04--आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 02 व 05 से सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट व आई टी फील्ड से जुड़े जातक जाँब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग--लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  02 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है।व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग--नीला व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक06 - आज का शुभ अंक - 08 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में केतु संघर्ष दे सकता है। जाँब में बुध व शुक्र नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख-- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जाँब-- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे लेकिन किसी नवीन कार्य का आगमन हो सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।  
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा दुखी रह सकते हैं।
शुभ रंग--हरा

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक - 04
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय को लेकर शनि व केतु का सपोर्ट एक नया आशा  दे सकता है । जाँब में शनि प्रोमोशन दे सकते हैं।।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- हरा व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक - 03
आर्थिक स्थिति व जाँब--केतु व मंगल व्यवसाय में सफलता देंगे। बैंकिंग व ला फील्ड से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल